Subscribe Us

श्रीमद्भग्वदगीता ~ SRIMAD BHAGAVAD GITA

Home   श्रीमद्भग्वदगीता  Srimad Bhagwat Geeta

हिन्दू धर्म के एकमात्र धर्मग्रंथ है वेद

वेदों के चार भाग हैं:-

  • ऋग्वेद
  • यजुर्वेद
  • सामवेद
  • अथर्ववेद 

वेदों के सार को वेदांत या उपनिषद कहते हैं और उपनिषदों का सार या निचोड़ गीता हैंउपनिषदों की संख्या 1000 से अधिक है उसमें भी 108 प्रमुख हैं।

वेदों के ज्ञान को नए तरीके से किसी ने व्यवस्थित किया है तो वह हैं भगवान श्रीकृष्ण। अत: वेदों का पॉकेट संस्करण है गीता जो हिन्दुओं का सर्वमान्य एकमात्र ग्रंथ है। पुराण, स्मृति, रामायण और महाभारत को धर्मग्रंथ की श्रेणी में नहीं रखा जाता है

आज हम जानते हैं गीता में कही गई कुछ खास बातें...

किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह वेद या उपनिषद पढ़ें उनके लिए गीता ही सबसे उत्तम धर्मग्रंथ है। गीता को अच्‍छे से समझने से ही आपकी समझ में बदलाव आ जाएगा। धर्म, कर्म, योग, सृष्टि, युद्ध, जीवन, संसार आदि की जानकारी हो जाएगी। सही और गलत की पहचान होने लगेगी। तब आपके दिमाग में स्पष्टता होगी द्वंद्व नहीं। जिसने गीता नहीं पढ़ी वह हिन्दू धर्म के बारे में हमेशा गफलत में ही रहेगा।

कब, कहां, क्यों : 3112 ईसा पूर्व हुए भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कलियुग का आरंभ शक संवत से 3176 वर्ष पूर्व की चैत्र शुक्ल एकम (प्रतिपदा) को हुआ था। वर्तमान में 1939 शक संवत है। इस प्रकार कलियुग को आरंभ हुए 5115 वर्ष हो गए हैं।

आर्यभट्‍ट के अनुसार महाभारत युद्ध 3137 ईपू में हुआ। इस युद्ध के 35 वर्ष पश्चात भगवान कृष्ण ने देह छोड़ दी थी तभी से कलियुग का आरंभ माना जाता है। उनकी मृत्यु एक बहेलिए का तीर लगने से हुई थी। तब उनकी तब उनकी उम्र 119 वर्ष थी। इसके मतलब की आर्यभट्टर के गणना अनुसार गीता का ज्ञान 5154 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिया था।

हरियाणा के कुरुक्षे‍त्र में जब यह ज्ञान दिया गया तब तिथि एकादशी थी। संभवत: उस दिन रविवार था। उन्होंने यह ज्ञान लगभग 45 मिनट तक दिया था। परंपरा से यह ज्ञान सबसे पहले विवस्वान् (सूर्य) को मिला था। जिसके पुत्र वैवस्वत मनु थे। गीता की गणना उपनिषदों में की जाती है। इसी‍लिये इसे गीतोपनिषद् भी कहा जाता है। दरअसल, यह महाभारत के भीष्म पर्व का हिस्सा है। महाभारत में ही कुछ स्थानों पर उसका हरिगीता नाम से उल्लेख हुआ है। (शान्ति पर्व अ. 346.10, अ. 348.8 व 53)। 

श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान अर्जुन को इसलिये दिया क्योंकि वह कर्त्तव्य पथ से भटकर संन्यासी और वैरागी जैसा आचरण करके युद्ध छोड़ने को आतुर हो गया था वह भी ऐसे समय जब की सेना मैदान में डटी थी। ऐसे में श्रीकृष्ण को उन्हें उनका कर्तव्य निभाने के लिए यह ज्ञान दिया।

गीता को अर्जुन के अलावा और संजय ने सुना और उन्होंने धृतराष्ट्र को सुनाया। गीता में श्रीकृष्ण ने- 574, अर्जुन ने- 85, संजय ने 40 और धृतराष्ट्र ने- 1 श्लोक कहा है। 

गीता में क्या है?गीता में भक्ति, ज्ञान और कर्म मार्ग की चर्चा की गई है। उसमें यम-नियम और धर्म-कर्म के बारे में भी बताया गया है। गीता ही कहती है कि ब्रह्म (ईश्वर) एक ही है। गीता को बार-बार पढ़ेंगे तो आपके समक्ष इसके ज्ञान का रहस्य खुलता जाएगा। गीता के प्रत्येक शब्द पर एक अलग ग्रंथ लिखा जा सकता है।
गीता में सृष्टि उत्पत्ति, जीव विकासक्रम, हिन्दू संदेवाहक क्रम, मानव उत्पत्ति, योग, धर्म, कर्म, ईश्वर, भगवान, देवी, देवता, उपासना, प्रार्थना, यम, नियम, राजनीति, युद्ध, मोक्ष, अंतरिक्ष, आकाश, धरती, संस्कार, वंश, कुल, नीति, अर्थ, पूर्वजन्म, जीवन प्रबंधन, राष्ट्र निर्माण, आत्मा, कर्मसिद्धांत, त्रिगुण की संकल्पना, सभी प्राणियों में मैत्रीभाव आदि सभी की जानकारी है

श्रीमद्भगवद्गीता योगेश्वर श्रीकृष्ण की वाणी है। इसके प्रत्येक श्लोक में ज्ञानरूपी प्रकाश है, जिसके प्रस्फुटित होते ही अज्ञान का अंधकार नष्ट हो जाता है। ज्ञान-भक्ति-कर्म योग मार्गो की विस्तृत व्याख्या की गयी है, इन मार्गो पर चलने से व्यक्ति निश्चित ही परमपद का अधिकारी बन जाता है

श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद :गीता के ज्ञान को भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कुरुक्षेत्र में खड़े होकर दिया था। यह श्रीकृष्‍ण-अर्जुन संवाद नाम से विख्‍यात है। वैसे तो गीता श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच हुआ एक संवाद है, लेकिन कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के माध्यम से उस कालरूप परम परमेश्वर ने गीता का ज्ञान विश्व को दिया। श्रीकृष्ण उस समय योगारूढ़ थे
गीता के चौथे अध्याय में कृष्णजी कहते हैं कि पूर्व काल में यह योग मैंने विवस्वान को बताया था। विवस्वान ने मनु से कहा। मनु ने इक्ष्वाकु को बताया। यूं पीढ़ी दर पीढ़ी परम्परा से प्राप्त इस ज्ञान को राजर्षियों ने जाना पर कालान्तर में यह योग लुप्त हो गया। और अब उस पुराने योग को ही तुम्हें पुन: बता रहा हूं।

अंगिरस का ज्ञान :श्रीकृष्ण के गुरु घोर अंगिरस थे। घोर अंगिरस नेदेवकी पुत्र कृष्ण को जो उपदेश दिया था वही उपदेश श्रीकृष्ण गीता में अर्जुन कोदेते हैं। छांदोग्य उपनिषद में उल्लेख मिलता है कि देवकी पुत्र कृष्‍ण घोरअंगिरस के शिष्य हैं और वे गुरु से ऐसा ज्ञान अर्जित करते हैं जिससे फिर कुछ भी ज्ञातव्य नहीं रह जाता है।

यद्यपि गीता द्वापर युग में महाभारत के युद्ध के समय रणभूमि में किंकर्तव्यविमूढ़ अर्जुन को समझाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा कही गई थी, किंतु इस वचनामृत की प्रासंगिकता आज तक बनी हुई है।

गीता का परिचय : महाभारत के 18 अध्याय में से एक भीष्म पर्व का हिस्सा है गीता। गीता   में भी कुल 18 अध्याय हैं। 10 अध्यायों की कुल श्लोक संख्या 700 है।

अध्याय 1 :गीता का पहला अध्याय अर्जुन विषाद योग है । इसमें 46 श्लोको द्वारा अर्जुन की मनः स्थिति का न किया गया है कि किस तरह अर्जुन अपने सगे - संबंधियों से युद्ध करने से डरते हैं और किस तरह भगवान उन्हें समझाते हैं ।

अध्याय 2 :गीता के दूसरे अध्याय सांख्य - योग + में कुल 72 श्लोक हैं जिसमें श्रीकृष्ण , अर्जुन को कर्मयोग , ज्ञानयोग , सांख्ययोग , बुद्धि योग और आत्म का ज्ञान देते हैं । यह अध्याय वास्तव में पूरी गीता का सारांश है । इसे बेहद महत्वपूर्ण भाग माना जाता है ।

अध्याय 3 :गीता का तीसरा अध्याय कर्मयोग है , इसमें 43 श्लोक हैं । श्रीकृष्ण इसमें अर्जुन को समझाते कि परिणाम की चिंता किए बिना हमें हमारा कर्म करते रहना 

अध्याय 4 :  ज्ञान कर्म संन्यास योग गीता का चौथा अध्याय है , जिसमें 42 श्लोक हैं । अर्जुन को इसमें श्रीकृष्ण बताते हैं कि धर्मपारायण के संरक्षण और अधर्मी के विनाश के लिए गुरु का अत्यधिक महत्व है ।

अध्याय 5 : कर्म संन्यास योग गीता का पांचवां अध्याय है , जिसमें 29 श्लोक हैं । अर्जुन इसमें श्रीकृष्ण से पूछते हैं कि कर्मयोग और ज्ञान योग दोनों में से उनके लिए कौन - सा उत्तम है । तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि दोनों का लक्ष्य एक है परन्तु कर्म योग बेहतर है ।

अध्याय 6 : आत्मसंयम योग गीता का छठा अध्याय है , जिसमें 47 श्लोक हैं । इसमें श्रीकृष्ण , अर्जुन को अष्टांग योग के बारे में बताते हैं । वह बताते हैं कि किस प्रकार मन की दुविधा को दूर किया जा सकता है ।

अध्याय 7 :  ज्ञानविज्ञान योग गीता का सातवां अध्याय है , जिसमें 30 श्लोक हैं । इसमें श्रीकृष्ण निरपेक्ष वास्तविकता और उसके भ्रामक ऊर्जा + माया के बारे में अर्जुन को बताते हैं ।

अध्याय 8 : गीता का आठवां अध्याय अक्षरब्रह्मयोग है , जिसमें 28 श्लोक हैं । गीता के इस पाठ में स्वर्ग और नरक का सिद्धांत शामिल है । इसमें मृत्यु से पहले व्यक्ति को सोच , आध्यात्मिक संसार तथा नरक और स्वर्ग को जाने की राह के बारे में बताया गया है ।

अध्याय 9 : राजविद्याराजगुह्य योग गीता का नवां अध्याय है , जिसमें 34 श्लोक हैं । इसमें यह बताया है श्रीकृष्ण की आंतरिक ऊर्जा सृष्टि को व्याप्त बनाती है उसका सृजन करती है और पूरे ब्रह्मांड को नष्ट कर देती है ।

अध्याय 10 विभूति योग गीता का दसवां अध्याय है जिसमें 42 श्लोक हैं । इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन को यह बताते हैं कि किस प्रकार सभी तत्वों और आध्यात्मिक अस्तित्व के अंत का कारण बनते हैं ।
अध्याय 11 :  विश्वस्वरूपदर्शन योग गीता का ग्यारहवा अध्याय है जिसमें 55 श्लोक है । इस अध्याय में अर्जुन के निवेदन पर श्रीकृष्ण अपना विश्वरूप धारण करते है ।

अध्याय12 : भक्तियोग गीता का बारहवां अध्याय है जिसमें 20 श्लोक है । इस अध्याय में कृष्ण भगवान भक्ति के मार्ग की महिमा अर्जुन को बताते हैं । इसके साथ ही वह भक्ति योग का वर्णन अर्जुन को सुनाते है ।

अध्याय 13 :  क्षेत्रमा विभाग योग गीता तेरहवा अध्याय है इसमें 35 शलोक है । इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन को क्षेत्र और क्षेत्र के ज्ञान के बारे मे तथा सत्व , रज और तम गुणों द्वारा अच्छी योनि में जन्म लेने का उपाय बताते हैं ।

अध्याय 14गणत्रयविभाग योग है इसमे लोक 27। इसमें श्रीकृष्ण सत्व , रज और तम गुणों का तथा मनुष्य की उत्तम . मध्यम अन्य गलियों का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हैं । अंत में इन गुणों को पाने का उपाय और इसका फल गया है ।

अध्याय 15 :गीता का पंद्रहवां अध्याय पुरुषोत्तम योग है . इसमें 20 समीकहा इसमें श्रीकृष्ण कहते है कि देवी प्रकृति वाले हानी पुरुष सर्व प्रकार से मेरा भजन करते है तथा आसुरी प्रकृति वाले अज्ञानी पुरुष मेरा उपहास करते है ।

अध्याय 16 दैवासुरसंपद्विभाग योग गीता का सोलहवां अध्याय है , इसमें 24 श्लोक हैं । इसमें श्रीकृष्ण स्वाभाविक रीति से ही दैवी प्रकृति वाले ज्ञानी पुरुष तथा आसुरी प्रकृति वाले अज्ञानी पुरुष के लक्षण के बारे में बताते हैं ।

अध्याय 17 :  श्रद्धात्रय विभाग योग गीता का सत्रहवां अध्याय है , इसमें 28 श्लोक हैं । इसमें श्रीकृष्ण अर्जुन यह बताते हैं कि जो शास्त्र विधि का ज्ञान न होने से तथा अन्य कारणों से शास्त्र विधि छोडने पर भी यज्ञ , पूजा आदि शुभ कर्म तो श्रद्धापूर्वक करते हैं , उनकी स्थिति क्या होती है ।
अध्याय 18मोक्ष - संन्यासयोग गीता का अठारहवां अध्याय है , इसमें 78 श्लोक हैं । यह अध्याय पिछले सभी अध्यायों सारांश है । इसमें अर्जुन , श्रीकृष्ण से न्यास यानी ज्ञानयोग का और त्याग अर्थात फलासक्ति रहित कर्मयोग का तत्व जानने की इच्छा प्रकट करते हैं ।

सबसे छोटी गीता : हिन्दुओं के प्रमुख धार्मिक ग्रंथ भगवदगीता के यूँ तो अब तक दुनिया में लाखों संस्करण निकल चुके हैं, लेकिन केरल के एक व्यक्ति द्वारा बनाई जा रही भगवदगीता अपने आप में अनोखी होगी। वे दुनिया की सबसे छोटे आकार की भगवदगीता तैयार कर रहे हैं। चांदी की आठ-आठ मिलीमीटर पट्टियों पर उकेरी जा रही गीता का कुल वजन मात्र छः ग्राम होगाकेरल के 40 वर्षीय जी विनोदकुमार चांदी की कटाई-छंटाई का काम करने वाले एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले वे चांदी के अत्यंत छोटे पत्रों पर देवी-देवताओं, मंदिरों और जानवरों की आकर्षक और अनोखी आकृतियां उकेर चुके हैं।

कुमार का दावा है कि वे दुनिया की सबसे छोटी भगवदगीता तैयार कर रहे हैं। इस पर मलयालम भाषा में श्लोक उकेरे जा रहे हैं। कुमार कहते हैं कि पहले मैं चांदी पर छोटे-छोटे मंदिरों और देवी-देवताओं के चित्र बनाया करता था। एक दिन मैंने एक बहुत ही छोटी गीता देखी, तभी मेरे मन में विचार आया कि मैं चांदी के पत्रों पर दुनिया की सबसे छोटी गीता तैयार करूंगा और मैंने काम शुरू कर दिया। यह लगभग आधी तैयार हो चुकी है।

इसका आकार लंबाई-चौ़ड़ाई में आठ मिलीमीटर है। कुमार ने इसके लिए खुद एक विशेष तरह का पाइंटेड पेन तैयार किया है। साथ ही फाइन आर्ट्स हथौ़ड़ा, मैग्नीफाइंग ग्लास और अन्य उपकरण का भी उपयोग कर रहे हैं। हर दिन वे चार पेज तैयार कर लेते हैं। पिछले तीन महीने से लगातार वे यह काम कर रहे हैं। कुमार को विश्वास है कि वे दिसंबर अंत तक इसका काम पूरा कर लेंगे।

सबसे छोटी गीता पूरी हो जाने के बाद कुमार की गीता दुनिया की सबसे छोटी गीता होगी। इससे पहले सबसे छोटी गीता का खिताब 2.5 सेंटीमीटर गीता के नाम है, जो कागज पर छापी गई है। इसके बाद कुमार की योजना चांदी की छः मिलीमीटर शीट पर कुरान उकेरने की है। (नईदुनिया)

ब्रेल लिपि में गीता : अब हिंदू धर्म की पवित्र धार्मिक पुस्तक ‘श्रीमद भगवद गीता’ को पढ़ने के लिए दृष्टिहीनों के पास यह ग्रंथ ब्रेल लिपि में उपलब्ध होगा। चित्रकूट के रामानंदाचार्य तुलसी पीठ के पीठाधीश रामभद्राचार्य ने पिछले सप्ताह ही अपने द्वारा लिखी गई भगवत गीता के ब्रेल संस्करण का विमोचन किया।


वहीं, इस पुस्तक के प्रकाशक पंडित रामकुमार शर्मा के अनुसार हमने पहले भी कृष्णा चालीसा, दुर्गा चालीसा, हनुमान चालीसा, सुंदर कांड आदि अनेक पुस्तकों का ब्रेल संस्करण प्रकाशित किए हैं। इस ब्रेल गीता के पीछे रामभद्राचार्य का उद्देश्य दृष्टिहीनों को गीता उपलब्ध कराकर जहाँ एक ओर उन्हें धार्मिक संतुष्टि प्रदान करना है, वहीं दूसरी ओर उन्हें जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए प्रेरित करना है। (भाषा)

दुनिया में गीता पर सबसे ज्यादा भाष्य लिखे गए : गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जिस पर दुनियाभर की भाषा में सबसे ज्यादा भाष्य, टीका, व्याख्या, टिप्पणी, निबंध, शोधग्रंथ आदि लिखे गए हैं। अठारहवीं शती में ब्रिटिश गवर्नर जनरल गीता से अत्यधिक प्रभावित था। उनकी प्रेरणा से चाल्र्स विल्किंस ने अंग्रेजी भाषा में गीता का अनुवाद प्रकाशित किया था। इस अनुवाद को पढ़कर जर्मनभाषी प्रश्या राज्य का मंत्री विल्हेमवान हम्बोल्ड भाव- विभोर हो गया था। उसने जर्मन विद्वानों को संस्कृत वाङ्मय के रत्नों को बटोरने की प्रेरणा दी थी

आदि शंकराचार्य, रामानुज, रामानुजाचार्य, मध्वाचार्य, निम्बार्क, भास्कर, वल्लभ, श्रीधर स्वामी, आनन्द गिरि,  मधुसूदन सरस्वती, संत ज्ञानेश्वर, बालगंगाधर तिलक, परमहंस योगानंद, महात्मा गांधी, सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन, महर्षि अरविन्द घोष, एनी बेसेन्ट, गुरुदत्त, विनोबा भावे, स्वामी चिन्मयानन्द, चैतन्य महाप्रभु, स्वामी नारायण, जयदयाल गोयन्दका, ओशो रजनीश, स्वामी क्रियानन्द, स्वामी रामसुखदास, श्रीराम शर्मा आचार्य आदि सैंकड़ों विद्वानों ने गीता पर भाष्य लिखे या प्रवचन दिये हैं। लेकिन कहते हैं कि ओशो रजनीश ने जो गीता पर प्रवचन दिये हैं वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रवचन हैं।

किस समय, किसने गीता को महाभारत से अलग कर एक स्वतंत्र ग्रंथ का रूप दिया इसका कोई प्रमाण कहीं नहीं मिलता। आदि शंकराचार्य द्वारा भाष्य रचे जाने पर गीता जिस तरह प्रमाण ग्रंथ के रूप में पूजित हुई है, क्या वही स्थिति उसे इसके पूर्व भी प्राप्त थी, इसका निर्णय कर पाना कठिन है।


      Web Title: Indian History | Bhagwat Gita Updesh hindi | श्रीमद्भग्वदगीता   | भगवत गीता | गीता सार

Post a Comment

0 Comments